'शिवपाल बीजेपी के साथ आएं अच्छा रहेगा', लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा- अखिलेश को...
लखनऊ, 22 अप्रैल: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। साथ ही सपा विधायक शिवपाल यादव को बीजेपी में शामिल होने का न्योता तक दे डाला। आठवले ने कहा कि अखिलेश यादव को शिवपाल और आजम छोड़कर जा रहे हैं। जो नेता छोड़ रहे हैं वह हमारे साथ आएं। शिवपाल बीजेपी के साथ आएं अच्छा रहेगा।

रामदास आठवले ने कहा - बीएसपी की हालत खराब हो गई है
लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आठवले ने बसपा और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मायावती का उत्तर प्रदेश में वजूद खत्म हो गया है। बीएसपी की हालत खराब हो गई। एक सीट बीएसपी ने जीती वह भी मायावती के बजाए अपने दम पर प्रत्याशी ने जीती हैं। मायावती का आज वह सम्मान नहीं बचा अब, जो कभी हुआ करता था। मायावती ने अपनी मूर्तियां लगवाईं। मायावती का वोट परसेंट कम हुआ, अब न के बराबर रह गया।
Recommended Video
यूपी में रिपब्लिकन पार्टी का 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
यूपी में लगातार मैं आता रहूंगा। आज तक आपने बहन को देखा अब भाई को देखिए। दलितों की समस्या हम हल करने की कोशिश करेंगे। यूपी में रिपब्लिकन पार्टी का 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। बीजेपी को मजबूत करने के लिए आरपीआई साथ रहेगी।
'शिवपाल को चाहिए कि भाजपा ज्वॉइन कर लें'
आठवले ने कहा कि बीजेपी ने यूपी में हमारी शक्ति कम आंकी थी। इसलिए हम चुनाव नहीं लड़े, लेकिन बीजेपी का समर्थन किया। उम्मीद करते हैं बीजेपी हमे भी आगे चुनाव में साथ रखेगी। यूपी की सत्ता में हमें भी भागीदारी मिलनी चाहिए। महाराष्ट्र में हम बीजेपी के साथ लड़ेंगे और शिवसेना को हटाएंगे। शिवपाल को चाहिए कि भाजपा ज्वॉइन कर लें।












Click it and Unblock the Notifications