VIDEO: कोरोना वॉरियर्स को सेना का सलाम, KGMU पर हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

लखनऊ। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है। आज भारत की तीनों सेनाओं ने सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट किया है। जिसके तहत भारतीय सेना के बैंड दस्ते ने कोविड अस्पतालों में विशेष धुन बजाई, तो वहीं नौसेना और वायुसेना के विमानों ने कोरोना वॉरियर्स पर फूल की वर्षा की। इसी क्रम में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और पीजीआई में भी इंडियन एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से गुलाब के फूलों की बारिश कर उनका सम्मान किया गया।

Indian Air Force aircraft shower flowers on King Georges Medical University in Lucknow

Recommended Video

    Indian Air Force ने Doctors और Hospitals पर बरसाए फूल, Corona Warriors को सलामी | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना वायरस की जंग में लोगों की जान बचाने में जुटे डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के जज्बे को सलाम करने के लिए रविवार को भारतीय सेना की तरफ से अनोखा सम्मान दिया गया। सुबह सवा 10 बजे के करीब लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ऊपर आईएएफ के दो हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और फूलों की बारिश की। इस दौरान डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ ने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसी तरह वाराणसी में भी बीएचयू और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के ऊपर भी फूलों की बारिश की गई। इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों मेरठ व कानपुर में भी कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया।

    कश्मीर से कन्याकुमारी तक फ्लाईफास्ट
    कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना आज फ्लाई पास्ट कर रही है। पहला फ्लाई पास्ट श्रीनगर से त्रिवेंद्रम तक हो रहा है। जबकि दूसरा फ्लाई पास्ट डिब्रुगढ़ से कच्छ तक किया जा रहा। एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट विमान और फाइटर जेट ने इस फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना और लखनऊ से फाइटर प्लेन गुजरेंगे। वहीं श्रीनगर, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयम्बटूर और तिरुवनंतपुरम से वायुसेना के ट्रांसपोर्ट प्लेन गुजरेंगे।

    तीनों सेनाएं कर रही हैं सम्मान
    भारत की तीनों सेनाओं ने सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करने के लिए इन बहादुर योद्धाओं को सलामी देने की योजना बनाई। इसके अलावा इंडियन आर्मी अस्पतालों के आगे बैंड बजाकर सभी का हौसला अफजाई करेगी। नौसेना अपने जहाजों को रोशन करके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत दर्ज करने का संदेश देगी। यह कार्यक्रम करीब 10 घंटे तक चेलगा और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें:-VIDEO: हेलीकॉप्टर से फूल बरसा कर कोरोना वॉरियर्स को सलाम, आसमान में गरजे लड़ाकू विमान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+