वाराणसी में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, बोले- यूपी की जीत खोलेगी 2024 का दरवाजा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि यूपी जीत गए तो 2024 का रास्ता खुल जाएगा।

लखनऊ, 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम तीन परिवारों से वोट प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत 2024 का दरवाजा खोल देगी। वाराणसी दौरे पर पहुंचे अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मंच साझा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं और वाराणसी के नेताओं को संबोधित किया।

Amit Shah

पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए शाह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तरीय अभियानों को मजबूत करने की जरूरत है और इसके लिए बूथ समितियों का गठन किया जाना है।

सपा के अलावा कोई टक्कर नहीं दे सकता

अमित शाह ने अपने कार्यक्रम में सपा को यूपी चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंदी माना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों में हमें सपा के अलावा कोई टक्कर नहीं दे सकता और अगर कार्यकर्ता जोर लगा देंगे तो फिर हमारे सामने कोई नहीं टिक पाएगा। उन्होंने कहा कि दो बड़े दल भाजपा के सामने लड़े लेकिन कुछ नहीं कर सके।

यह कोई साधारण चुनाव नहीं, देश को आगे ले जाने का चुनाव
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं, बल्कि देश को आगे ले जाने और देश की गरिमा को बनाए रखने का चुनाव है। हमें लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे फ्री गैस सिलेंडर और किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में बताना होगा।

कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए शाह ने कहा कि इतने सालों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता केवल भ्रष्टाचार और ऐसी चीजों में लिप्त रहे हैं जो अराजकता और विभाजनकारी राजनीति का कारण बनती हैं। अगर बीजेपी को कांग्रेस के बराबर सत्ता के साल मिल जाएं तो भारत एक आर्थिक महाशक्ति में बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'पठान' की शूटिंग दोबारा शुरू करने से पहले एक नए बॉडीगार्ड की तलाश कर रहे हैं शाहरुख खान, जानें क्यों

योगी सरकार में माफिया, गुंडा राज पर लगी लगाम
गृह मंत्री ने कहा की योगी सरकार में माफिया और गुंडे कंट्रोल में हैं। हम अगले पांच सालों में इसे और बेहतर प्रदेश बनाएंगे। यूपी की जीत 2024 की जीत के दरवाजे खोलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-2 जाकर सपा और बसपा के समय प्रदेश में व्याप्त गुंडाराज और भ्रष्टाचार के बारे में बताने को भी कहा।

Recommended Video

    CM Yogi Azamgarh: Azamgarh University का शिलान्यास कर Mulayam-Akhilesh पर बरसे योगी | वनइंडिया हिंदी

    कल आजमगढ़ जाएंगे शाह
    अमित शाह कल लोकसभा क्षेत्र आदमगढ़ भी जाएंगे, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में चुनावी बिगुल बजाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+