मनमोहन सिंह की पंजाब में भाजपा को वोट न देने की अपील पर अमित शाह का पलटवार, कहा...

शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में देश में कई आलिया, मालिया और जमालिया देश में प्रवेश करते थे और हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते थे।

लखनऊ, 19 फरवरी। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में देश में कई आलिया, मालिया और जमालिया देश में प्रवेश करते थे और हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते थे। इसमें सपा-बसपा भी कांग्रेस का समर्थन करती थीं।

Amit Shah

बता दें कि हाल ही में डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों से भाजपा को वोट न देने की अपील की थी। अमित शाह के इस बयान को मनमोहन सिंह की उसी अपील से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि मनमोहन सिंह ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा पिछले साल सालों से सत्ता में है, लेकिन लोगों की समस्याओं के लिए यह अभी भी देश के पहले प्रधानमंत्री को जिम्मेवार ठहराती है। चुनावी राज्य पंजाब में जनता को संबोधित करते हुए सिंह ने उन्हें भगवा पार्टी की "विभाजनकारी राजनीति" के खिलाफ आगाह किया और कहा कि भाजपा "पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने" की कोशिश कर रही है।

रायबरेली में कांग्रेस पर गरजे शाह
रायबरेली में अपने एक चुनावी भाषण में अमित शाह ने कहा, '10 सालों तक सपा-बसपा के समर्थन से कांग्रेस सोनिया-मनमोहन की सरकार केंद्र में रही। उस दौरान पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते थे। फिर भी पीएम, इसको लेकर कुछ नहीं कर सके।'

यह भी पढ़ें: काशी प्रांत की 59 विधानसभा क्षेत्रों में संघ ने क्यों झोंकी ताकत, जानिए 5 बड़ी वजहें

अब यूबी में बाहूबली नहीं बजरंगबली हैं

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि जब यह घटना हुई तो उन्होंने सोचा कि भाजपा सरकार भी उसी तरह प्रतिक्रिया देगी जैसे पूर्व सरकारों ने किया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइकर कर उन्हें घर में घुसकर मारा। उन्होंने कहा जब से योगी आदित्याथ ने यूपी की कमान सम्भाली है तब से यहां कोई बाहूबली नहीं है, बल्कि बजरंगबली हैं। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए हमारी आलोचना की गई, लेकिन हमारा यह कदम काफी सफल रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+