यूपी: घटतौली करने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजू फैक्ट्री का भंडाफोड़, रिमोट कंट्रोल से ग्राहकों को लगाते थे चूना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू के जरिए घटतौली के बड़े फर्जीवाड़े को पकड़ा है। कम वजन के सामान को ज्यादा वजन बताने वाले इन अवैध इलेक्ट्रॉनिक तराजू की फैक्ट्री कृष्णानगर में चल रही थी। छापेमारी में एसटीएफ ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में अवैध इलेक्ट्रॉनिक तराजू को बरामद किया है। इसके मालिक अशफाक अली को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि प्रदेशभर में ऐसी कई अवैध फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं।

Illegal electronic weighing machine factory busted

ग्राहकों को कम वजन में सामान देकर चूना लगाने वाले इस गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ आईजी अमिताभ यश ने इस बारे में बताया कि अवैध इलेक्ट्रॉनिक तराजू में ऐसा मदरबोर्ड फिट किया जाता था जो कम वजन के सामान का ज्यादा वजन बताता था। इस वजन को कम-ज्यादा करने के लिए चिप और रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया जाता था। दुकानदारों की मांग पर फैक्ट्री में इस खास तराजू को तैयार किया जाता था। एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि फैक्ट्री में अवैध तरीके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर एसटीएफ ने टीम गठित कर छापेमारी की और इस गिरोह का पर्दाफाश किया है।

गिरफ्तार मालिक अशफाक अली ने एसटीएफ को बताया है कि अवैध इलेक्ट्रॉनिक तराजू के पार्ट्स को वो अलग-अलग राज्यों से मंगाता था। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश से जुटाए गए पार्ट्स को जोड़कर वह तराजू तैयार करता था और इसे प्रदेशभर में कई जिलों में बेचता था। जो व्यापारी इसको खरीदने आते थे, उसको रिमोट कंट्रोल के जरिए घटतौली करने की ट्रेनिंग भी दी जाती थी। अशफाक ने यह भी बताया है कि इस तरह की कई फैक्ट्री प्रदेश में चल रही हैं। इस मामने में एसटीएफ आगे जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+