कान में लगा हेडफोन बना 10 बच्चों की मौत की वजह
लखनऊ। किस तरह से कान में हेडफोन लगाकर गाड़ी चलाना ना सिर्फ आपकी जान के लिए खतरनाक है बल्कि अन्य लोगों के लिए भी यह भदोही के मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसे से पता चलता है। जहां स्कूली वैन ट्रेन से टकरा गयी जिसमें 10 बच्चों की मौत हो गयी।

भदोही के औरई के कैयरमऊ स्थित रेलवे क्रासिंग पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब स्कूली वैन मानवरहित रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा था। इस दौरान जब वैन ट्रैक को पार करने वाली थी तो गेटमैन ने चिल्लाकर वैन चालक को रोकने की कोशिश की थी लेकिन कान में इयरफोन लगाने की वजह से वैन ड्राइवर को गेटमैन की आवाज सुनायी नहीं दी।
जिस वक्त यह हादसा हुआ था उस वक्त गेटमैन जोकि ड्यूटी पर तैनात था उसने चालक को रोकने की कोशिश की थी। उसने ना सिर्फ चिल्लाकर बल्कि इशारा करके ट्रेन के आने की बात कही थी। लेकिन ड्राइवर ने गेटमैन की बात पर ध्यान नहीं दिया और यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
घायलों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना के रेलवे ने जांच के आदेश दिये गये हैं जिसमें तीन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर शोक जताया है।












Click it and Unblock the Notifications