गोरखनाथ मंदिर हमला : मुर्तजा का कबूलनामा, UP ATS के सामने उगले राज
लखनऊ, 07 अप्रैल: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी ने यूपी एटीएस के सामने कई राज उगले हैं। मुर्तजा का आतंकी संगठन आईएसआई के साथ कनेक्शन सामने आ चुका है। अब उसके कबूलनामे का वीडियो सामने आया है। जांच एजेंसियों के दावे के मुताबिक, मुर्तजा का कहना है कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है, CAA-NRC भी गलत है, इसी वजह से उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मुर्तजा से लखनऊ में कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आरोपी के द्वारा जो भी तथ्य बताए जा रहे हैं उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। ATS की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।

मुर्तजा के कबूलनामा का वीडियो आया सामने
मुर्तजा के पूछताछ का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह कहता नजर आ रहा है कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। सीएए-एनआरसी भी गलत हो रहा है, कर्नाटक में हिजाब वियवद भी गलत है। वह आगे कहता है कि किसी न किसी को कुछ करना होगा। मैं पूरी रात सो नहीं पाया और मैंने यह कदम उठाया।

मु्र्तजा बोला - हमारे साथ भी गलत हो रहा है...
वीडियो में मुर्तजा कहता है बहुत से एंगल से हम सोच रहे थे, जस्टीफ़ाइड करने का कि हां भाई सीएए , एनआरसी भी कर रहे हैं। हमारे साथ भी गलत हो रहा है। मेरे दिमाग में बस यही जस्टिफिकेशन चल रहा था। कोई काम करने के पहले आदमी उसका जस्टिफिकेशन भी तो खोजता है। भाई कर्नाटक में भी मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। किसी को तो करना होगा। कोई नहीं कर रहा है। तो हमने सोचा अब कर ही दो भाई। काफी दिमाग में डिप्रेशन था।

टैंपो से गोरखनाथ मंदिर तक पहुंचा
मुर्तजा कहता है, नेपाल में भी नहीं सो पाए थे। टैंपो पर चढ़े। गोरखपुर के लिए हमने। कहा- गोरखनाथ मंदिर पर ही उतार देना। पुलिस है वहां, उसी पर हम अपना कर देंगे और कुछ फिर चले जाएंगे। काम तमाम हो जाएगा मेरा।












Click it and Unblock the Notifications