खुशखबरी, यूपी में शिक्षको की नौकरी का खुला पिटारा

लखनऊ। अखिलेश सरकार उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती का बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। यूपी सरकार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 27316 पदों को भरने का ऐलान लिया है।

लाखों प्राइमरी शिक्षकों को यूपी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Good news 27316 posts of teacher to be filled in Uttar Pradesh

सरकार ने इस बाबत माध्यमिक शिक्षा विभाग को इन भर्तियों को भरने का निर्देश दिया है। 27316 में से 9 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अगले महीने शुरु हो जाएगी। वहीं शिक्षकों के अलावा 1566 प्रधानाध्यापकों के पदों की भर्ती के भी निर्देश दिये गये हैं। आपको बता दें कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रवक्ता के कुल 22303 पद खाली हैं जबकि प्रशिक्षित शिक्षक के 7120 पद भरे जाने है।

इन भर्तियों की पहली किश्त को भरने के लिए आवेदन के लिए विज्ञापन अगले महीने जारी किया जाएगा। इसके लिए विज्ञापन अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। अप्रैल माह में 2200 पीजीटी और 6800 पद टीजीटी के पदों के लिए आवेदन का विज्ञापन जारी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद स्कूलों की स्थिति में सुधार की संभावना बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+