शिक्षा के मंदिर में छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़खानी करता है शिक्षक

बरेली। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का हाल किस कदर खस्ता है यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की घिनौनी हरकत सामने आने से इन स्कूलों पर कई सवाल खड़े हो गये हैं।

यूपी के इस स्कूल में पढ़ाई की बात करने पर होती है जमकर पिटायी

यूपी के बरेली जिले के बड़ागांव के प्राथमिक स्कूल में तीसरी और चौथी कक्षा की छात्राओं को एक शिक्षक ने अश्लील गाने और वीडियो दिखाये। यही नहीं आरोपी शिक्षक पर इन छात्राओं के साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।

छात्राओं को ट्रेनी शिक्षक ने क्लास में अपने पास बुलाकर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने शुरु किये जिसे देखकर छात्रायें सहम गयी और उन्होंने शिक्षक की परिजनों से शिकायत की। छात्राओं की शिकायत पर परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया लेकिन आरोपी शिक्षक धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं इलाके के एसओ गजेंद्र त्यागी ने बताया कि उनके पास अभी तक इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं की गयी है, जबकि इससे इतर परिजन तहरीर देने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+