उत्तर प्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्राएं चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं।
पुलिस के अनुसार, आचार्य नरेंद्र देव डिग्री कालेज की छात्राएं सोमवार को बस्ती जिले के टिनिच रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस हादसे में 18 वर्षीय छात्रा ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी छात्रा पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि टिनिच शुक्ला गांव की निवासी ज्योति स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पल्लवी भी उसके की कक्षा में पढ़ती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications