यूपी: खुदाई के दौरान टीला ढहने से चार बच्चों की मौत
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढहने से चार बच्चों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications