अखिलेश ने छीनी लालबत्ती को सदमे से चली गई सपा नेता की जान

पूर्व मंत्री राजा राम पांडे के करीबियों के मुताबिक मंत्रीमंडल से हटाए के बाद से ही वो तनाव में थे। उन्हें खबर मिल गई थी कि उन्हें दुबारा से मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिल रही है। इस खबर के बाद से राजाराम पांडे बेहद मायूस हो गए।
मंत्रीपद और लालबत्ती छीनने के बाद से राजाराम पांडे सदमे में थे। इसी सदमे की वजह से उन्हें गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ा। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भ र्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
मंत्री राजाराम की मृत्यु के बाद अखिलेश सरकार ने आज होने वाले कैबिनेट विस्तार को टाल दिया है। आज चौथी बार यूपी कैबिनेट का विस्तार होना था, लेकिन राजाराम पांडे की मौत के बाद इस विस्तार को टाल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications