भाजपा अपने 'संकल्प-पत्र' में किए वादों को नहीं कर सकी पूरा, अखिलेश यादव ने कहा

भाजपा अपने 'संकल्प-पत्र' में किए वादों को नहीं कर सकी पूरा, अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, 08 अगस्त: सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर वायदे पूरे न करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र के पहले पृष्ठ में ही जो वायदे किए थे, उनको भी पूरा नहीं किया। उसने किसानों की आय दुगनी करने और दूध के नए प्लांट लगाने का वादा किया था। न किसान की आय दोगुनी हुई न गन्ना किसानों का बकाया भुगतान हुआ और नहीं दूध के नए प्लांट लगे। भाजपा सरकार ने नौजवानों को रोजगार नहीं दिया है। प्रदेश की जेलों में पिछड़े, दलित और मुसलमान सबसे ज्यादा बंद है। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने इन मुद्दों पर Yogi Adityanath पर किए ताबड़तोड़ बड़े हमले | वनइंडिया हिंदी
    Former CM Akhilesh Yadav says BJP could not fulfill the promises made in its Sankalp Patra

    अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी किसान संकट में है। भाजपा किसान विरोधी है, रोटी-कपड़ा देने वाला अन्नदाता परेशान है। भाजपा सरकार तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों की जमीनें छीनने का षड़यंत्र कर रही है। इसलिए किसान भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। विकास के लिए किसानों की अधिग्रहित की गई जमीन का वाजिब मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को न्याय मिलेगा, उनको सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

    यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र में पहले पृष्ठ पर सन् 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया पर किसान को क्या मिला? खाद-बीज, कीटनाशक, पेट्रोल-डीजल, कृषियंत्र आदि खेती से संबंधित सभी आवश्यक वस्तुए महंगी कर दी गई। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का संकल्प-पत्र में दूसरा वादा था दूध डेयरी प्लांट लगाने की बड़ी योजना बनाने का। भाजपा ने इसे भी भुला दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही अमूल के दो प्लांट लगे थे। मदर डेरी का प्लांट लगा था। अमूल प्लांट में यूपी के किसानों से नहीं गुजरात से दूध लिया जा रहा है।

    समाजवादी पार्टी की सरकार के समय पराग डेरी को पटरी पर लाया गया था। भाजपा ने डेयरी विकास के सभी कामों को रोक दिया। कहा कि सोशल मीडिया में भाजपा ने झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया है। जनता अब सच जानने लगी है। समाजवादी सरकार में 4-G का विस्तार हुआ जिससे गांव-गांव तक नेट सेवा उपलब्ध है। भाजपा की पोल खुलने से उसमें घबराहट है। उन्होंने कहा भाजपा का दोहरा चरित्र है। एक ओर वह जिला पंचायत अध्यक्षों का स्वागत कर रही है दूसरी ओर उसी ने लोकतंत्र की हत्या की है, महिलाओं का चीर हरण किया। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जमीन 70 प्रतिशत अधिग्रहित की गई थी। उसके आगे एक इंच जमीन नहीं ली गई है। भाजपा को अपने ठेकेदारों को एडजस्ट करना था इसलिए टेण्टर रोका गया। उन्होंने कहा गोरखपुर में नाव चल सकती है, मेट्रो नहीं। जो शिक्षक कोविड से मरे उनकी सही संख्या बताने में परहेज किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+