UP: गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ाई गई फोर्स, एडीजी बोले- बातचीत से ही निकालेंगे हल

Forces Deployed At Ghazipur Border: लखनऊ। कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन (Farmers Protest) अभी भी जारी है। किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) पर किसानों के साथ डटे हुए हैं। राकेश टिकैत ने साफ तौर पर कह द‍िया है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक वह आंदोलन खत्‍म नहीं करेंगे। टिकैत ने रोते हुए आत्‍महत्‍या तक करने की चेतावनी दी है। उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस फोर्स बढ़ने के बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि पुलिस जबरन क‍िसानों से धरना खत्‍म कराएगी। हालांकि, शुक्रवार को एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने साफ क‍िया कि गाजीपुर बॉर्डर पर कल और आज सुरक्षा व्यवस्था इसलिए बढ़ाई गई ताकि इस दौरान ऐसे लोग न घुस जाए जिससे वहां हिंसा फैले। आज पूरे उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी है और किसानों से लगातार वार्ता चल रही है। उन्‍होंने कहा कि यूपी सरकार ने शुरू से ही कहा था कि हम किसानों से बात करके समाधान निकालेंगे और ऐसा ही किया जा रहा है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Singhu Border के बाद Tikri बॉर्डर पर स्थानीयों का प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
    forces deployed at Ghazipur border up adg said we will seek a solution only through talks

    किसानों से लगातार चल रही बात: एडीजी प्रशांत कुमार

    एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, कुछ लोगों ने आधारहीन संदेह व्यक्त किया और इसे दूसरों में फैला दिया। हम शुरू से कह रहे हैं कि हम केवल बातचीत के माध्यम से एक समाधान की तलाश करेंगे। यूपी में आज भी शांति है। हमारे अधिकारी किसानों से बात कर रहे हैं। हम सभी को विश्वास में लेने के बाद ही अगले कदम उठाएंगे। वहां (गाजीपुर सीमा) शांति बनाए रखने के लिए तैनात किए गए पुलिस बल और किसानों के साथ बातचीत चल रही है। कुछ किसानों ने अपना विरोध वापस ले लिया है। पुलिस कुछ भी अवैध नहीं करेगी, हम बातचीत के माध्यम से सब कुछ कर रहे हैं।

    रातोंरात बदल गया माहौल

    बता दें, 26 जनवरी को दिल्‍ली में हुए बवाल के बाद किसान आंदोलन ठंडा पड़ता दिख रहा था और पुलिस भी गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने की तैयारी में थी। लेकिन राकेश टिकैत के रोने के बाद रातोंरात एक बार फिर माहौल बदल गया है। शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और यहां राकेश टिकैत से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया है। गुरुवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने राकेश टिकैत का साथ देने की घोषणा की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+