लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, हमलावरों ने कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को मारी गोली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई। बदमाशों ने डालीगंज में मौजूद कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र दास को कई गोलियां लगी हैं, उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र दास पर पहले भी हमला हो चुका है। फिलहाल, धीरेंद्र दास सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच चल रही है।
Recommended Video

शादी के लिए बुकिंग कराने के बहाने आए थे हमलावर
घटना हसनगंज थाना क्षेत्र की है। डालीगंज इलाके में कबीर मठ मौजूद है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग किसी शादी के लिए बुकिंग कराने आए थे। इसी बीच उन्होंने मठ के प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को गोली मार दी और फरार हो गए। धीरेंद्र दास को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शादी की बुकिंग को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र दास को गोली मारी गई है। डीसीपी ने बताया कि धीरेंद्र दास सुरक्षित हैं, उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
प्रयागराज में सपा नेता को गोली मारने की कोशिश
उधर, प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता और ब्लॉक प्रमुख पुनीत पांडेय पर भी हमला हुआ है। दो हमलावरों ने पैर छूने के बहाने पुनीत पांडेय को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन पुनीत ने उनकी मंशा को भांपकर पिस्टल छीन ली। वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications