बजट से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पढ़ी दो कविताएं, CM योगी ने बजाई ताली
लखनऊ, 26 मई: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में 2022-23 के लिए 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में गोरखपुर और बनारस में मेट्रो चलाने से लेकर साल में दो गैस सिलेंडर फ्री में बांटने का ऐलान किया गया है। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने दो कविताएं भी पढ़ीं, जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी ने जमकर तालियां बजाईं।

Recommended Video
सुरेश खन्ना ने बजट की शुरुआत जयशंकर प्रसाद की कविता पढ़कर की।
"वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या, जिस पथ में बिखरे शूल न हों,
नाविक की धैर्य कुशलता क्या, यदि धाराएं प्रतिकूल न हों।''
सुरेश खन्ना ने एक और कविता पढ़ी
जब तलक भोर का सूरज नजर नहीं आता, काम मेरा है उजालों की हिफाजत करना।
मेरी पीढ़ी को एक चिराग बनकर जलना है, जिसका मजहब है अंधेरों से बगावत करना।
बजट के दौरान शेर भी सुनाया
गैर परों से उड़ सकते हैं, हद के हद दीवारों तक।
अंबर तक तो वही उड़ेंगे, जिनके अपने पर होंगे।
यह बजट प्रदेश वासियों के लिए खुशियों का द्वार सिद्ध होगा: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में कहा, 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' एवं 'अंत्योदय' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित लोक-कल्याणकारी बजट के लिए माननीय वित्त मंत्री श्री @SureshKKhanna जी को हार्दिक बधाई! वित्तीय वर्ष 2022-2023 का यह बजट प्रदेश वासियों के लिए खुशियों का द्वार सिद्ध होगा।' मुख्यमंत्री योगी ने अपने दूसरे में कहा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में उ.प्र. को '01 ट्रिलियन डॉलर' की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। आज पेश हुए वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में 'आत्मनिर्भरता एवं जन-जन के विकास' का संकल्प है। उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!''












Click it and Unblock the Notifications