मायावती ने बाहुबली गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए क्या है वजह

लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी ने फतेहपुर सीकरी सीट से बाहुबली पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को राजबब्बर के सामने चुनाव मैदान में उतारा था। अब पार्टी ने बाहुबली पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और उनके भाई मुकेश शर्मा को बीएसपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों विधायक बंधुओं पर चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

ex mla guddu pandit and mukesh sharma showed the way out of the bsp

मीडिया खबरों के अनुसार, बीएसपी की जिला गौतमबुद्ध नगर इकाई के जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने इस संबंध में पार्टी की तरफ से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता की पार्टी हाईकमान ने अपने स्तर से जांच कराई। इसमें यह बात सही पाई गई। इसके बाद ही पार्टी हाईकमान ने दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गौतमबुद्ध नगर की जिला इकाई को अधिकृत किया। उसी के तहत पार्टी ने यह कार्रवाई की है।

नोएडा के गिझौड गांव के मूल निवासी श्रीभगवान उर्फ गुड्डू पंडित बुलंदशहर के डिबाई से और मुकेश शर्मा शिकारपुर से बीएसपी के विधायक रह चुके हैं। वे 2007 से 2012 तक बीएसपी में और 2012 से 17 तक समाजवादी पार्टी के विधायक रहे। 2017 के चुनाव से पहले विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने की वजह से उन्हें समाजवादी पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।

इससे पहले 2012 के बाद उन्हें बसपा से भी निकाला गया था। 2017 के बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की कोशिश की, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने गुड्डू पंडित को फतेहपुर सीकरी से टिकट दे दिया। वहां भी वह अपने विवादास्पद बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+