अखिलेश यादव ने रामायण और महाभारत का किया जिक्र, बोले- जो नारी का अपमान करते हैं, उनको लोग माफ नहीं करते

लखनऊ, 10 जुलाई: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दिन हुई हिंसा और लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी पर सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को भारी क्षति पहुंचाई है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश में नंगानाच और खुली गुंडागर्दी की है। अखिलेश यादव ने कहा, 'रामायण साक्षी रही है और महाभारत गवाह है, जो नारी का अपमान करते हैं, उनको इस देश के लोगों ने कभी माफ़ नहीं किया और न कभी करेंगे। भाजपा की सत्ता की भूख आसुरिक है।'

ex cm akhilesh yadav criticizes yogi government on block pramukh chunav nomination

Recommended Video

    UP Block Pramukh Election: Lakhimpur की घटना पर Akhilesh Yadav का Yogi Govt पर वार | वनइंडिया हिंदी

    यूपी में 'लोपतंत्र': अखिलेश यादव
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ लिखा है, 'यूपी में 'लोपतंत्र', चारों खाने चित योगी प्रशासन, जमकर चल रहा है गुंड़ातंत्र। ब्लॉक प्रमुख चुनाव नामांकन में बवाल।'

    रामायण-महाभारत का किया जिक्र
    वहीं, दूसरे ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा, 'पहले हाथरस की बेटी और अब लखीमपुर खीरी की बहन के साथ हुआ अत्याचार जनता देख रही है। रामायण साक्षी रही है और महाभारत गवाह है, जो नारी का अपमान करते हैं, उनको इस देश के लोगों ने कभी माफ़ नहीं किया और न कभी करेंगे। भाजपा की सत्ता की भूख आसुरिक है। #नहीं_चाहिए_भाजपा'

    अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: अखिलेश यादव
    अखिलेश यादव ने कहा, 'जिला प्रशासन और पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया। लोकतंत्र की हत्या में शामिल अधिकारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही उन पर कार्यवाही होगी। समाजवादी पार्टी इस अत्याचार को भूलेगी नहीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को जो भी काम करना था वह काम नहीं किया। चुनाव पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। उन्होंने कहा अपने को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के लोग इतने नीचे स्तर पर उतर आए कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने में भी लोकलाज नहीं रही। उन्होंने महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने का पाप किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+