यूपी में कोरोना वायरस के 476 नए मरीज मिले, 24 घंटे में हुई 18 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को प्रदेश में 476 नए मरीजों का पता चला है और पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 18 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14091 हो चुकी है और इससे अब तक 417 मरीजों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अभी सक्रिय केसों की संख्या 5064 है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 8610 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 61.10 प्रतिशत है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि रविवार को 13,328 सैंपल की टेस्टिंग की गई थी।

Eighteen died due to coronavirus within 24 hours

यूपी में आए 26 लाख प्रवासी श्रमिक
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने श्रमिकों की वापसी पर बताया कि हम गुजरात से 548, महाराष्ट्र से 432, पंजाब से 235 और दिल्ली से 103 ट्रेनें ले चुके हैं। इन प्रदेशों से सबसे ज्यादा संख्या में श्रमिक वापस आए हैं। रविवार तक 1649 ट्रेनें प्रदेश में आ चुकी हैं। करीब 26 लाख लोग ट्रेनों के माध्यम से आ चुके हैं। अब तक कुल 14 ट्रेनें भट्ठा श्रमिकों के लिए अन्य प्रदेशों में भेजी जा चुकी हैं। 9 ट्रेनों से भट्ठा श्रमिकों को झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है।

Eighteen died due to coronavirus within 24 hours

मनरेगा में रोजगार देने के मामले में यूपी दूसरे नंबर पर
प्रवासियों को मनरेगा में रोजगार देने के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर आ गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में 57,12,975 श्रमिक उत्तर प्रदेश में काम कर रहे हैं जो पूरे देश का 18 प्रतिशत है।

मास्क, सामाजिक दूरी का पालन न करने पर कार्रवाई
अवनीश अवस्थी ने बताया कि सभी जनपदों के जिला अधिकारी और पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जहां भी लोग बिना मास्क, सामाजिक दूरी आदि का पालन नहीं करेंगे तो इस पर किसी भी तरह की सहनशीलता नहीं की जाएगी, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। धारा 188 के अंतर्गत अभी तक कुल 65,735 एफआईआर दर्ज़ की गई हैं। कुल 55,542 वाहन सीज़ किए गए और कुल 29 करोड़ 9 लाख रु का चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज पर 1468 मामलों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है।

'अनलॉक का मतलब अनुशासन है'
अवनीश अवस्थी ने बताया कि टीम-11 की बैठक में सीएम ने बहुत स्पष्ट कहा है कि जहां लॉकडाउन का पालन लोगों ने किया है वहां अनलॉक का मतलब भी अनुशासन है। अनलॉक भी सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, कोई व्यक्ति कहीं थूकेगा नहीं, इन्हीं सब शर्तों पर हैं।

Earthquake Of 5.5 Magnitude Felt In Gujarat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+