उत्तर प्रदेश में ड्रोन कैमरे करेंगे माघ मेलों की निगरानी

लखनऊ। आतंकवादी गतिविधियों की आशंका से इस बार माघ मेलों में सुरक्षा के आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। संगम तट इलाहाबाद सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगने वाले माघ मेलों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्रदेश के पुलिस मुख्यालय की ओर से कैमरों की खरीदारी के लिए धन का आवंटन कर दिया गया है।

Uttar Pradesh

पुलिस मुख्यालय से जोन स्तर के जनपदों के साथ गौतम बुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद को भी कैमरे की खरीद के लिए धन उपलब्ध कराया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, ड्रोन कैमरे की खरीद के लिए प्रदेश शासन द्वारा कुल साढ़े 82 लाख रुपये की मंजूरी की गई है। इस राशि का आवंटन भी किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्यकुमार के मुताबिक, इस मद में संबंधित जनपदों को धन का आवंटन कर दिया गया है। इसके तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा जोन स्तर के जिलों के साथ गौतम बुद्धनगर और गाजियाबाद को भी कैमरे को खरीदने के लिए रुपये दिए गए हैं। इन कैमरों का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन के अलावा सभाओं व त्योहारों के दौरान किया जा सकेगा।

इसके अलावा इन कैमरों के जरिए आतंकवादियों और अपराधियों की हरकतों पर भी सतर्क नजर रखी जा सकेगी। खासतौर पर माघ मेले की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इनके जरिए पूरे मेला क्षेत्र की मुकम्मल निगरानी की जा सकेगी।

प्रथम चरण में जोन मुख्यालय के जनपदों- लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर को ड्रोन कैमरों की खरीद के लिए साढ़े सात लाख रुपये दिए गए हैं। प्रयाग राज (इलाहाबाद) जोन को सबसे ज्यादा 15 लाख रुपये दिए गए हैं, ताकि अंतर्गत आने वाले जनपदों में भी त्योहारों और सभाओं में ड्रोन कैमरों का बखूबी इस्तेमाल किया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+