लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, तीन बेटों ने पिता और उसकी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Double Murder In Lucknow: लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार सुबह डबल मर्डर (Double Murder) से सनसनी फैल गई। मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक वृद्ध और उसकी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। वृद्ध लंबे वक्‍त से परिवार से अलग प्रेमिका संग लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। मामले में वृद्ध के तीन बेटे और दो पौत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है है। फिलहाल, पांचों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Double Murder In Lucknow five people handcuffed by police

प्रेमिका के कहने पर जमीन बेच रहा था वृद्ध

मामला मड़ियांव थानाक्षेत्र के केशवनगर का है। 70 वर्षीय राम दयाल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। राम दयाल के परिवार में पहली पत्‍नी से तीन बेटे और दो पौत्र हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पहली पत्‍नी की मौत के बाद से राम दयाल का शांति देवी (60) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। राम दयाल के पास इटौंजा में सड़क किनारे दो बीघा जमीन थी। राम दयाल, शांति देवी के कहने पर वह जमीन थोड़ी-थोड़ी करके बेच रहा था। इस बात को लेकर बेटों और पौत्र से उसका विवाद चल रहा था। बेटे जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। राम दयाल अपने तीन बेटों और दो पौत्र से अलग रहने लगा।

तीन बेटों और दो पौत्र ने मिलकर की हत्या

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि राम दयाल ने छह बिसवा जमीन का सौदा 57 लाख रुपए में किया था। उसका 11 लाख राम दयाल के खाते में और शांति के बेटे मोनू के खाते में चार लाख रुपया आया था। इसकी जानकारी राम दयाल के बेटे और दो पौत्र को गई। इसपर तीनों बेटे और पौत्र राम दयाल के घर पहुंचे, उन्होंने विरोध किया, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान तीनों बेटों और दो पौत्र ने मिलकर शॉल से गला घोंटकर राम दयाल और शांति देवी की हत्या कर दी थी। पांचों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+