Diwali पर खूंखार हुए कुत्ते.. Lucknow में 200 लोगों को काटा, विशेषज्ञों ने बताई हैरान करने वाली वजह
दीवाली पर पूरे देश में आतिशबाजी और धूमधड़ाके का माहौल रहता है। जिधर देखो आसमान में उड़ते राकेट और पटाखों के धमाकों से गूंजती गलियां दिखाई पड़ती हैं। लेकिन इस धूमधड़ाके का असर इंसानों के बीच रहने वाले आवारा कुत्तों पर भी पड़ता है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जिसमें पटाखों के शोर से कुत्ते हमलावर हो गए और करीब 200 लोगों को इन कुत्तों ने नोंच डाला।
आपको बता दें कि लखनऊ स्तिथ बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में सोमवार-मंगलवार को 112 लोग एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। इसमें 40 लोगों को इमरजेंसी में इंजेक्शन लगा। जबकि 72 लोगों को ओपीडी में वैक्सीन लगी। वहीं लोकबंधु अस्पताल में बीते 24 घंटों में 20 केस डॉग बाइट के पहुंचे हैं।

वहीं सिविल अस्पताल में 40 लोग डॉग बाइट के पहुंचे। इसके एलावा बीआरडी महानगर में 8 मरीज एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सीएचसी स्तर पर भी करीब 20 से अधिक मामले डॉग बाइट के पहुंचे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पटाखों के तेज धमाके से कुत्ते सहम जाते हैं। वह कहीं छिपकर बैठ जाते हैं। ऐसे में उनके पास जाकर चिल्लाने या भागने पर वह हमलावर भी हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications