Lok Sabha Results 2019: लखनऊ डीएम ने उम्मीदवारों और समर्थकों को सौंपी सूची, दिए ये निर्देश

Lucknow news, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए पड़े वोटों की गणना के दौरान कोई गड़बड़ी न हो और सबकुछ सही तरीके से हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने काफी इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को एक सूची दी है जिसमें मतगणना के दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके लिए निर्देश लिखे गए हैं।

DM gave list to candidates and supporters before counting

मतगणना केंद्र पर किसी को मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की इजाजत नहीं है। सबसे पहले पोस्टल बैलट और सर्विस बैलट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों को गिना जाएगा। लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसक्षा क्षेत्र में कुल 27 कैंडिडेट्स हैं जिनमें से मोहनलालगंज में 12 उम्मीदवार हैं जबकि लखनऊ में 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।

लखनऊ सीट पर मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा, कांग्रेस के आचार्य कृष्णन और भाजपा के राजनाथ सिंह के बीच है। मोहनलालगंज में भाजपा के कौशल किशोर, कांग्रेस के आरके चौधरी और बसपा के सीएल वर्मा चुनावी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 की पल-पल की खबरें देखिए यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+