दिल्ली हिंसा पर केंद्र और दिल्ली सरकार को मायावती की सलाह, कही ये बात
लखनऊ। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में भड़की हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 200 से अधिक है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के साथ दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'केंद्र को बिना किसी हस्तक्षेप के पुलिस और सिस्टम को स्वतंत्र ढंग से कार्य करने देना चाहिए।'

दिल्ली सरकार पर बोला हमला
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा, 'केंद्र को बिना किसी हस्तक्षेप के पुलिस और सिस्टम को स्वतंत्र ढंग से कार्य करने देना चाहिए। साथ ही कहा, 'दिल्ली सीएम को भी दूसरे राज्यों में राजनीति करने की बजाए दिल्ली में स्थिति सामान्य करने के लिए बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।'
ट्वीट कर BSP ने की थी ये मांग
इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि, 'दिल्ली के कुछ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों की हिंसा, उपद्रव व आगजनी की घटनाओं में भारी जान-माल की क्षति अति-दुःखद व अति-निन्दनीय। केन्द्र व दिल्ली सरकार इसे पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए व सभी लापरवाही व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, यह बीएसपी की मांग है।'
34 लोगों की हुई मौत
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिन से जारी हिंसा भले ही थम गई हो, लेकिन अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। हिंसा प्रभावित गोकुलपुरी के गगन विहार इलाके में आज (गुरुवार) को पुलिस को दो शव मिले। शव जोहरीपुर एक्सटेंशन के पास नाले में पड़े थे। इसी के साथ हिंसा में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। आपको बता दें कि इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस और सुरक्षाबल लगातार हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications