सदमे में दयाशंकर का परिवार, मां ने मायावती के खिलाफ दर्ज कराया FIR
नयी दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के बाद पार्टी से निष्कासित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह लापता है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जहां दयाशंकर गायब है तो वहीं उनका परिवार सदमे में है। बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा दयाशंकर और उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से उनकी बेटी सदमे में हैं।

ऐसे में दयाशंकर सिंह की मां तेतरा सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर और राष्ट्रीय सचिव मेवालाल समेत अज्ञात बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इन सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 153ए, 504, 506, 509 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
दयाशंकर की पत्नी और मां ने थाने में जाकर मायाव ती समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में क्षत्रिय समाज की ओर से भी एक तहरीर दी गई थी।
दयाशंकर सिंह की मां तेतरा सिंह और पत्नी स्वाति सिंह ने आरोप लगाा है कि बसपा के प्रदर्शन के कारण उनके परिवार को अपशब्द कहे गए। बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर को फांसी देने की भी बात कही गई। ऐसे में उनकी सुरक्षा को खतरा है। इसे देखते हुए उन्होंने मायावती समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications