UP: लॉकडाउन के उल्लंघन पर 42 हजार लोगों केस दर्ज, 5.87 करोड़ का जुर्माना वसूला

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। यूपी पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में अब तक 42,359 लोगों के खिलाफ 13,208 मुकदमे दर्ज कर चुकी है।

coronavirus pandemic more than 40 thousand FIR for violation of lockdown in uttar pradesh

वसूला गया 5 करोड़ 87 लाख रुपए का जुर्माना

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को लखनऊ में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए जिन वाहनों का चालान किया गया, उन वाहन मालिकों से 5 करोड़ 87 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इन लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। कुल एक करोड़ 39 लाख वाहनों की जांच की गई और 31 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु कानून के तहत 426 लोगों के खिलाफ 344 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यूपी में बढ़ती जा रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 21 नए मामले सामने आए हैं। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 431 पहुंच चुकी है। इनमें से 32 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चार लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+