यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5124 नए केस, अब तक 3059 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 5124 नए मामले सामने आए हैं। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 49 हजार 575 है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1 लाख 44 हजार 754 हैं। उन्होंने बताया कि रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 73.33 हो गया है। अभी तक कुल 3059 लोगों की मौत हुई है।

coronavirus in uttar pradesh latest update

Recommended Video

      Coronavirus in India: Corona Recovery Rate 75% से अधिक पहुंचा, एक्टिव केस 22.2% | वनइंडिया हिंदी

      अब तक 47 लाख से ज्यादा सैंपल्स की जांच

      अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, कल प्रदेश में 1,21,253 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 47,96,488 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु एप से जिनको अलर्ट जारी हुआ है उनमें से 9,99,421 लोगों को राज्य मुख्यालय से कॉल किया जा चुका है। ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। अब तक प्रदेश के 41950 लोगों को इससे लाभ मिला है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की एक्सटर्नल मॉनिटरिंग कराई गई। इससे पता चलता है कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य में व्यापक सुधार हुआ है। 29213 संक्रमित व्यक्तियों के 1,04,488 हाई रिस्क कॉन्टेक्ट्स को टीम के द्वारा कॉन्टेक्ट किया गया।

      टेस्टिंग की क्षमता को 1,50,000 टेस्ट प्रतिदिन तक बढ़ाए जाने के निर्देश

      अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोविड के संबंध में टीम-11 की बैठक की। टेस्टिंग पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग की क्षमता को 1,50,000 टेस्ट प्रतिदिन तक बढ़ाया जाए। अवस्थी ने बताया कि धारा 188 के तहत अब तक 202358 एफआईआर दर्ज करते हुए 391455 लोगों को नामजद किया गया है। 13401952 वाहनों की सघन चेकिंग में 69464 वाहन सीज किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 432544 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1106 लोगों के खिलाफ 821 FIR दर्ज करते हुए 391 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2342 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+