Corona curfew in Uttar Pradesh : दो दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, 6 मई तक पाबंदियां
लखनऊ, मई 03: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' को 6 मई सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।हालांकि इस दौरान पहले की तरह ही जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
Recommended Video

रविवार को एक दिन में सामने आए 30 हजार से अधिक केस
बता दें, उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस 30,983 नए मामले सामने आए, जबकि 290 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 36,650 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 13,13,361 हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 2,95,752 है। अब तक प्रदेश में कुल 10,04,447 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 13, 162 पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हर दिन के साथ प्रदेश की स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। आज 30,983 केस आए हैं। यह तब है जबकि बीते 01 मई को हमने 2.97 लाख कोविड सैम्पल टेस्ट किए। प्रदेश की रिकवरी दर भी बेहतर हो रही है।'
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व सांसद की कोरोना से मौत
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा और मछलीशहर के पूर्व भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद का कोरोना के संक्रमण से निधन हो गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि पूर्व सांसद राम चरित्र निषाद का इलाज नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications