फेसबुक पर मायावती को दिखाया काली रूप में, हाथ में स्मृति ईरानी का सिर
लखनऊ। हाल ही में राज्यसभा में मायावती और शिक्षामंत्री स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। मायावती ने स्मृति ईऱानी के उस बयान पर पलटवार किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वह उन्हें संतुष्ट नहीं कर पायी तों वो अपना सिर काट देंगी।

स्मृति ईरानी के इसी बयान के बाद फेसबुक पर उनके एक समर्थक ने उन्हें काली के रूप में दिखाया गया है। जिसमें वह स्मृति ईरानी का कटा हुआ सिर पकड़े हुए देखी जा सकती हैं।
फोटो साझा करते हुए लिखा गया है कि भाजपाईयों होशियार, नहीं चलेगा झूठ, बेइमानी का व्यापार, बहन जी हैं तैयार अब की बार बसपा सरकार।
इस तस्वीर पर भाजपा के यूपी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जो तार्किक बहस नहीं कर पाते हैं वह ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मायावती को काली के रूप में दिखाया है उनकी पूजा भी करना शुरु कर दें।












Click it and Unblock the Notifications