अखिलेश जी समझ लीजिए अगर शिवपाल ने इस्‍तीफा दे दिया तो सब बर्बाद हो जाएगा: मुलायम

लखनऊ। एक तरफ जहां यूपी चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान बंद होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक बड़ा बयान दे दिया है। मुलायम सिंह ने कहा है कि सीएम अखिलेश के मंत्री पार्टी पर बोझ हैं। कहा है कि उनके भाई और कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ पार्टी में साजिश की जा रही है। अखिलेश जी! VIDEO में देखिए पुलिस की हरकत, फरियादी से कराए जूते पॉलिश

SP supremo Mulayam Singh

मुलायम काफी गुस्‍से में दिखे और उन्‍होंने कहा कि अगर शिवपाल ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया तो पार्टी बर्बाद हो जाएगी। मुलायम ने कहा कि पार्टी के जिम्मेदार लोग ही शिवपाल का अपमान कर रहे हैं। सोमवार को पार्टी ऑफिस में मुलायम ने कहा कि शिवपाल ने तीन बार इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन मैंने उन्हें मना लिया। समझ में नहीं आता कि पार्टी के कई जिम्मेदार लोग शिवपाल के पीछे क्यों पड़े हैं।

और क्‍या कहा मुलायम सिंह ने?

  • मुलायम सिंह ने शिवपाल के कदम को जायज ठहराते हुए कहा कि अगर किसी के भी सम्मान के साथ खिलवाड़ होती है तो वह ऐसा ही करेगा।
  • मुलायम ने शिवपाल की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा है कि केवल वह (शिवपाल) ही काम कर रहे हैं। और जो लोग काम कर रहें उनके खिलाफ ही साजिश हो रही है, जिसके बारे में उन्हें अच्छी तरह पता है।
  • उन्होंने कहा अगर वह खड़े हो गए तो आधी पार्टी उनके साथ आ जाएगी।
  • मुलायम ने कहा कि उन्होंने पार्टी किसलिए बनाई थी और आज क्या हो गया?
  • उन्होंने कहा कि आज पार्टी उनके हाथों से निकल गई है। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि अगर लोगों ने खुद में सुधार नहीं लाया तो वो खुद लिस्ट बनाएंगे और लोगों को बाहर करेंगे।

क्‍या कहा था शिवपाल ने?

  • शिवपाल ने कुछ दिनों पहले मैनपुरी के एक प्रोग्राम में कहा था कि पार्टी के कुछ जिम्मेदार लोग जमीनों पर कब्जा और गरीबों का दमन कर रहे हैं।
  • अगर यह नहीं रुका तो मैं इस्तीफा देकर विपक्ष में बैठ जाऊंगा।
  • शिवपाल ने अफसरों के रवैये को लेकर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पार्टी के लिए कई मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+