सीएम योगी बोले- अहमदाबाद बम धमाकों में दोषी के परिजनों के साथ वोट मांग रहे हैं अखिलेश यादव

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव अहमदाबाद में हुए धमाकों के एक दोषी के परिजन के साथ पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं।

लखनऊ, 19 फरवरी। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव अहमदाबाद में हुए धमाकों के एक दोषी के परिजन के साथ पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं।

Yogi Adityanath

बता दें कि योगी आदित्याथ इस समय भाजपा के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और अपनी रैलियों में विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। मालूम हो कि एक दिन पहले गुजरात की एक अदालत ने 2008 में अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार धमाकों के लिए 38 दोषियों को फांसी, जबकि 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: कोरोना के मामलों में गिरावट के बीच यूपी सरकार ने खत्म किया नाइट कर्फ्यू, फैसला तत्काल प्रभाव से लागू

Recommended Video

    UP Elections 2022: Pilibhit में CM Yogi की सभा, वोटरों से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने जनता से कहा कि समाजवादी पार्टी को समर्थन करने का मतलब आतंकवादियों को समर्थन देना है। सब कुछ बदल गया है लेकिन मुलायम सिंह यादव द्वारा स्थापित की गई पार्टी अभी भी वैसी की वैसी है। उन्होंने अपने भाषण में कहा- 'आप समझ सकते हैं। नई हवा है, वही सपा है. सपा का हाथ, आतंकवादियों के साथ। यह एक बार फिर साबित हो गया है।'

    अपनी रैलियों में हर बार की तरह इस पीलीभीत में भी उन्होंने पिछली सरकारों के कामों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान उत्तर प्रदेश में अराजकता व्याप्त थी और पुलिस थानों पर हिस्ट्रीशीटरों का शासन था।

    उन्होंने कहा, 'पिछली सरकारों में अन्नदात (किसान) आत्महत्या से मरते थे, गरीब भूख से मरते थे, जंगल राज था, अपराधियों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था और माफियाओं द्वारा पुलिस थाने चलाए जा रहे थे। व्यापारियों को मारा जा रहा था और युवा बेरोजगार था।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+