सीएम योगी ने 220 बेड के कोविड अस्पताल और प्रदेश की पहली COBAS-6800 लैब का किया लोकार्पण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रयागराज में 220 बेड के कोविड अस्पताल और प्रदेश की प्रथम COBAS-6800 लैब का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान 2 एम्स, 6 सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ब्लॉक की स्थापना और 29 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है। आज हमारे यहां (उत्तर प्रदेश में) एक करोड़ छह लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।

यूपी में रिकवरी प्रतिशत 87.35
यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया था कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना से 5226 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3 लाख 62 हजार 52 है। उन्होंने बताया कि रिकवरी प्रतिशत 87.35 है। पिछले 24 घंटों में 1,59,128 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1,07,39,169 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 46 हजार 385 है।
लखनऊ और कानपुर में कोरोना के अधिक मामले
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ऐसे जिले जिनमें 100 से अधिक संक्रमण के मामले आ रहे हैं, उनमें कंटेनमेंट एरिया बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद लखनऊ और कानपुर में संक्रमण की स्थिति अधिक है, इसको नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications