Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM योगी ने बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ, 29 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर ज़िला मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे राज्य स्तर पर एएसडीएमए, एनडीआरएफएचक्यू और एसडीआरएफ की तीन यूनिट काम कर रही हैं। इसी तरह हर जिले में जिला आपदा प्रबंधन योजना तैयार करके उसके प्रशिक्षण के कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाना चाहिए। सीएम ने कहा कि बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित मैनपावर हर जनपद में होना चाहिए। किसी भी आपदा से पूरी तरह बचाव के लिए जनपद अपने स्तर पर स्वावलम्बी कैसे बने, इस पर हमारा फोकस होना चाहिए।

CM Yogi holds review meeting with DM to inspect preparedness for flood situation in uttar pradesh

कहीं भी जल-जमाव नहीं होना चाहिए: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत, नगर निकाय, वार्ड या मोहल्ला में जल-जमाव नहीं होना चाहिए। हर एक स्तर पर इसकी जवाबदेही सुनिश्चित कराएं। नाला-नाली, ड्रेनेज इत्यादि की सफाई समय से आगे बढ़नी चाहिए। सीएम ने कहा कि मानसून की पहली बारिश प्रदेश के कई जनपदों में हुई है। मुझे उम्मीद है कि संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने उससे निपटने हेतु आवश्यक तैयारी भी कर ली होगी।

कोई भी कार्यक्रम औपचारिक न हो: सीएम योगी

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी कार्यक्रम औपचारिक न हो। हर एक विभाग की कार्ययोजना को बेहतर समन्वय के माध्यम से प्रभावी ढंग से लागू करें। हमने अपने अल्प-संसाधनों के साथ कन्वर्जन के माध्यम से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया है और बेहतर मॉडल भी प्रस्तुत किए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+