धान खरीद केंद्रों पर हो रही गड़बड़ी पर सीएम योगी सख्त, दिए गिरफ्तार करने के निर्देश

लखनऊ। धान खरीद केंद्रों पर हो रही गड़बड़ी की खबरें अब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंचने लगी है। तो वहीं, कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी भी धान खरीद को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों पर योगी सरकार पर हमलावर है। इस बीच खबर आ रही है कि सीएम योगी ने धान खरीद को लेकर हो रही गड़बड़ी की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद आठ केंद्र प्रभारियों सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सीएम योगी ने धान खरीद में गड़बड़ी करने वाले हर शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

CM Yogi Adityanath strict on disturbances at paddy procurement centers

Recommended Video

    UP: Paddy Procurement Center में गड़बड़ी CM Yogi सख्त, दिए ये आदेश | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, उत्तर प्रदेश में धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। धान की खरीद शुरू होने के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गड़बड़ी व अनियमितताओं की शिकायत भी सामने आने लगी है। किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी उपज का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पा रहा है। मंडियों के बाहर प्राइवेट व्यापारियों के लोग किसानों को बहला-फुसलाकर विभिन्न दामों पर धान खरीद रहे है। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि सरकार उत्तर प्रदेश में किसानों को धान का वाजिब मूल्य दिलाने में नाकाम है।

    वहीं, अब उत्तर प्रदेश में धान खरीद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए डीएम भी जिम्मेदार होंगे। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिया कि किसानों के धान की समय से खरीद हो। साथ ही उन्हें इसका उचित मूल्य मिले, ये जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होगी। धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले जिलाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    धान खरीद का जारी किया आकंड़ा
    वहीं, प्रदेश सरकार ने धान खरीद का आकंड़ा जारी किया है। धान खरीद को लेकर अब तक का जो आकंड़ा प्रदेश सरकार ने जारी किया है उसके मुताबिक राज्य में 1 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक 10 हजार मीट्रिक टन की ही धान खरीद हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+