सरदार पटेल की 70वीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- उन्होंने देश को बांटने की साजिश को किया विफल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि पर उनको फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को अभेद्य कवच बनाने वाले सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे। कहा कि भारत में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कुटिल अंग्रेजों ने देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश रची। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अंग्रेजों की इस साजिश को विफल कर दिया।

CM Yogi Adityanath paid tribute to Sardar Vallabh Bhai Patel on his death anniversary

सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले महान नेता और भारत माता के अमर सपूत को कोटि-कोटि नमन करता हूं। राष्ट्र हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा और प्रदेशवासियों की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सीएम ने कहा कि उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक पूरा भारत सांस्कृतिक इकाई था। शास्त्रों में और भारतीय मनीषा में उस इकाई की भू सांस्कृतिक अवधारणा को एक राष्ट्र, हिंदुस्तान या भारत भूमि के रूप में मान्यता दी गई।

सीएम योगी ने कहा कि जैसे व्यक्ति के जीवन में उत्थान और पतन होता है उसी तरह राष्ट्र के साथ भी होता है। हिंदुस्तान भी विदेशी आक्रमणकारियों की चपेट में आया और विदेशी हुकूमतों ने इस पर शासन किया। विदेशी शासक मानते थे कि जब तक यहां सभी एक भाव से रहेंगे इस पर स्थायी रूप से शासन नहीं किया जा सकता इसलिए उन्होंने यहां की एकता और अखंडता को खंडित करने की कोशिश की। सरदार पटेल ने उसी एकता और अखंडता को मजबूत कर भारत को एक ऐसा स्वरूप दिया जहां हर साजिश नाकाम हो गई। वे देश के बंटवारे के पक्ष में कभी नहीं थे, उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोया, यहां की एकता और अखंडता को अभेद्य कवच बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+