योगी आदित्यनाथ ने विधायकों से की अपील, कोविड केयर फंड में दें 1 करोड़

लखनऊ। कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है। आज लॉकडाउन का 11वें दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी पार्टियों के विधायकों से इस संकट की घड़ी में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए 1-1 करोड़ रुपए तथा एक माह का वेतन दान करने की अपील की है। सीएम ने उद्योग जगत से भी सीएसआर के अंतर्गत कोविड केयर फंड में आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh के सभी विधायकों से CM Yogi की Appeal, COVID Care Fund में दें योगदान | वनइंडिया हिंदी
    Chief Minister Yogi Adityanath appeals to ALL MLA of Uttar pradesh donate to Covid Care Fund

    योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो जारी कर प्रदेश के सभी पार्टियों के विधायकों से अपील की है कि वे यूपी कोविड केयर फंड में अपना सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के हेल्थ केयर सिस्टम को मजबूत करने के लिए इस फंड की स्थापना की है। इस फंड के माध्यम से प्रदेश में और टेस्टिंग लैब स्थापित करने में सहायता मिलेगी। यही नहीं हमारा लक्ष्य है कि हम जल्द ही प्रदेश में पीपीई किट्स, एन-95 मास्क और वेंटीलेटर्स का निर्माण शुरू करें। इसलिए सभी विधायकों से अपील है कि वे इस फंड में योगदान दें।

    मायावती ने विधायकों से की थी अपील
    इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए अपनी पार्टी के विधायकों से 1-1 करोड़ रुपए दान देने की अपील की थी। शुक्रवार को ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा, 'देश भर में कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बसपा विधायकों से अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम 1-1 करोड़ रुपए अति जरूरतमन्दों की मदद हेतु जरूर दें। बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें।'

    सरकारी निर्देशों का अनुपालन करें
    इसके साथ उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 'केन्द्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे, ताकि कोरोना के प्रकोप को रोका जा सके। जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+