चंद्रयान-3: सपा चीफ अखिलेश यादव ने इसरो को दी बधाई, बोले- "चांद मुबारक"
यूपी के पूर्व सीएम ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर इसरो को बधाई देते हुए कहा है कि अभी और आगे जाना है।
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो को बधाई दी है। अपने संदेश में अखिलेश ने कहा है कि अभी और आगे जाना है।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अखिलेश ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा,
चाँद मुबारक!
@isro
#INDIA 🇮🇳
अब और भी आगे जाना है...
गौरतलब है कि स्पेस सेक्टर में भारत ने आज नया इतिहास रच दिया, जहां चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो के वैज्ञानिक कई सालों से इस मिशन पर लगे हुए थे।
इससे पहले पिछला मिशन (चंद्रयान-2) असफल रहा था, ऐसे में थोड़ी निराशा जरूर हुई थी। वहीं दूसरी ओर लैंडिंग की खबर मिलते ही पूरा देश उत्साहित हो उठा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग किया। ISRO के वैज्ञानिकों की कड़ा सफलता के जरिए चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया। जैसे ही इसकी घोषणा हुई इसरो के ऑफिस में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
साल 2019 में चंद्रयान 2 के विफल होने के बाद से ही भारत ने अपने नए मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। वहीं इस मिशन पर खर्च की बात करें तो इसपर तकरीबन 615 करोड़ रुपए यानी 75 मिलियन डॉलर खर्च हुआ है।
इसरो के पूर्व चेयरमैन के. सिवन ने अनुमान लगाया है कि लैंडर, रोवर और प्रपल्शन मॉड्यूल की कुल लागत 250 करोड़ रुपए है औऱ इसके लॉन्च पर तकरीबन 365 करोड़ रुपए खर्च हुए होंगे।
आपको बता दें कि अब तक चांद की सतह पर अमेरिका, चीन और रूस ही सॉफ्ट लैंडिंग कर पाया है, ऐसे में अब चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications