अवैध खनन मामला: CBI ने बुलंदशहर डीएम अभय सिंह और IAS विवेक कुमार के खिलाफ दर्ज की FIR

लखनऊ। अवैध खनन मामले में सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के 12 स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें बुलंदशहर, लखनऊ, फतेहपुर, आजमगढ़, इलाहबाद, नोएडा, गोरखपर और देवरिया आदि जिले भी शामिल हैं। सीबीआई की 20 सदस्यों की टीम ने सुबह 6 बजे बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के सरकारी आवास पर छापा मारी की। छापेमारी में डीएम के घर से 47 लाख रुपये भी बरामद की सूचना है।

CBI filed FIR against Bulandshahr DM and IAS Vivek Kumar

अवैध खनन में आईएएस चंद्रकला के बाद सीबीआई ने अब बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह और आईएएस विवेक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि अभय सिंह पर फतेहपुर का डीएम रहते खनन पट्टों में गड़बड़ी का आरोप है। जबकि विवेक पर देवरिया के डीएम पद पर तैनाती के दौरान अवैध खनन में लिप्त होने का आरोप है। वहीं, देवरिया के एडीएम रह चुके और वर्तमान में सीडीओ आजमगढ़ पद पर तैनात देवी शरण उपाध्याय के ठिकाने से भी छापेमारी में दस लाख की नकदी बरामद की गयी। दोनों अफसरों के घर से नकदी के साथ बेनामी संपत्ति के कागजात भी बरामद किये गये हैं।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, साल 2012 में अवैध खनन पट्टों को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 2013 में आदेश दिया कि अब कोई भी नया पट्टा नहीं दिया जाएगा और पुराने पट्टों का नवीनीकरण भी नहीं होगा। इस दौरान 10 महीने के करीब अभय सिंह फतेहपुर के डीएम थे। आदेश के बावजूद जिले में खनन जारी रहा। जिसके बाद जुलाई 2016 में इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट ने यूपी के सात जिलों में अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। जिसमें, फतेहपुर, सहारनपुर, कौशांबी, हमीरपुर, शामली, देवरिया और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। जिसके बाद से सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+