यूपी: कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ट्वीट कर कही ये बात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल ब्रजेश पाठक होम आइसोलेशन में ही रहेंगे। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर बताया, ''ईश्वर की कृपा व आप सभी के स्नेह से मेरी कोविड 19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य भी अब बेहतर है व पीजीआई अस्पताल के चिकित्सकों के परामर्श से आज डिस्चार्ज हो रहा हूं व अभी कुछ समय तक होम आइसोलेशन में ही रहूंगा।'' बता दें, पांच अगस्त को ब्रजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

सांस लेने में तकलीफ पर पीजीआई में कराया गया था भर्ती
तीन अगस्त को पत्नी नम्रता पाठक के कोरोना पॉजिटिव होने के दो दिन बाद ही 5 अगस्त को ब्रजेश पाठक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। वह पत्नी के साथ होम आइसोलेशन में थे। 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रजेश पाठक ने रविवार को ट्वीट किया, ईश्वर की कृपा व आप सभी स्नेहीजनों के आशीर्वाद, प्रेम, स्नेह एवं की गई प्रार्थनाओं से मेरी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। मेरा स्वास्थ्य भी अब बेहतर है, चिकित्सकों के परामार्श का अनुसरण करते हुए अभी कुछ समय तक होम आइसोलेशन में ही रहूंगा।
Recommended Video
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कोरोना से निधन
बता दें, भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज व उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। चेतन चौहान लंबे समय से बीमार चल रहे थे, शुक्रवार को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चेतन चौहान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। संजय गांधी पीजीआई में फिलहाल यूपी सरकार के छह मंत्री भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications