UP: अपने बाल खाती है ये लड़की, डॉक्टरों ने पेट से निकाला 2KG बालों का गुच्छा

UP: अपने बाल खाती है ये लड़की, डॉक्टरों ने पेट से निकाला 2KG बालों का गुच्छा

लखनऊ, 03 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां बलरामपुर हॉस्पिटल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, बलरामपुर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने लड़की के पेट का ऑपरेशन का बालों की बड़ी गांठ निकाली है। बता दें कि बालों की यह गांठ करीब 2 किलो की थी, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला है।

bunch of 2 kg of hair came out of the stomach of a 17-year-old girl

सिर से बाल हो रहे थे कम
खबर के मुताबिक, 17 वर्षीय लड़की के सिर से बाल पिछले दो सालों से कम होते परिजनों को दिखा। लेकिन बाल कम होने का कारण पूछने वो परिजनों कुछ नहीं बता थी। परिजनों की मानें तो वो भी लगातार कमजोर होती जा रही थी। 10 दिन पहले उसे पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टियां होने लगीं। तब घरवाले लड़की को लेकर बलरामपुर अस्पताल गए। वहां सर्जरी विभाग के डॉ. एसआर समदर ने उसे देखा।

पेट में नजर आई गांठ
अल्ट्रासाउंड की जांच में लड़की के पेट में गांठ नजर आई। इसके बाद डॉक्टरों ने सिटी स्कैन कराने का फैसला किया। सिटी स्कैन में बड़ी गांठ दिखी। इंडोस्कोप में पता चला युवती के पेट में ट्रॉयकोबिजोर (बालों का गोला) है। यह गोला करीब दो किलो का है। 20 सेंटीमीटर चौंड़ी गांठ देख डॉक्टर हैरत में पड़ गए। ऑपरेशन के बाद युवती होश में आ गई है। पेट दर्द समेत दूसरी तकलीफ से उसे निजात मिल गई है।

क्या कहा डॉक्टरों ने
डॉ. समदर के मुताबिक जन्‍म के समय से ही वो मानसिक रोग की चपेट में हैं। गुरुवार को उसका करीब डेढ़ घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें बालों का गुच्छा निकाला। अमाशय में बालों का गुच्छा गांठ में तब्दील हो गया। धीरे-धीरे अमाशय से छोटी आंत का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। नतीजतन खाना नीचे नहीं जा पा रहा था। यही वजह है कि लड़की कमजोर हो रही थी। उसका वजन करीब 32 किलो था।

अपने ही बाल तोड़कर खाती थी लड़की
डॉक्टर की मानें तो लड़की ट्राइकोबेजोर रोग से पीड़ित थी। इस रोग में रोगी अपने ही बाल तोड़कर खाता है। इसे मेडिकल साइंस की भाषा में ट्राइकोबेज़ार कहते हैं। यह एक बहुत ही दुर्लभ और जटिल बीमारी है। यह भी देखा गया है कि ऐसे रोगियों में मानसिक रोगों के लक्षण भी पाए जाते हैं। इससे रोगी अपने बालों को खाने लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+