Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा में शामिल हो सकते हैं बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय, सीएम योगी से मुलाकात के बाद बेटे चिराग ने कही ये बातें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा विधायक और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रामवीर उपाध्याय मुख्यमंत्री योगी से उनके सरकारी आवास पर मिले थे। इस मुलाकात के बाद बसपा के वरिष्ठ नेता रामवीर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि रामवीर उपाध्याय के भाजपा में जाने से उनकी पार्टी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। बता दें, रामवीर के भाई और पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा ने किया था निलंबित

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बसपा ने किया था निलंबित

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि रामवीर उपाध्याय वर्ष 2017 में बसपा के टिकट से विधायक बने थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों का साथ दिया था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उसी वक्त उन्हें दल से निलंबित कर दिया था। सतीश चंद्र ने कहा कि उपाध्याय का बेटा बसपा का सदस्य नहीं है, अगर वह भाजपा में शामिल होता है तो इससे बसपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बसपा मजबूती से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है और वे बसपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

ब्राहृाणों को अपने पाले में खींचने की होड़

ब्राहृाणों को अपने पाले में खींचने की होड़

बता दें, 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए बसपा, सपा और कांग्रेस में ब्राहृाणों को अपने पाले में खींचने के लिए होड़ लगी हुई है। वहीं, रामवीर उपाध्याय बसपा के पुराने नेता हैं और मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। आगरा के आसपास के क्षेत्रों में वह बसपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में जाने जाते रहे हैं। ऐसे में उनके भाजपा में जाने की खबरों के मायने समझे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ब्राह्मणों को साधने के लिए रामवीर उपाध्याय को बीजेपी में शामिल किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि रामवीर उपाध्याय के साथ उनके पुत्र चिराग उपाध्याय भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

'पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली से प्रभावित हूं'

'पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली से प्रभावित हूं'

चिराग उपध्याय ने रविवार को खुद भाजपा में ज्वाइन करने की बात कही थी। चिराग ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हैं। चिराग ने कहा, "मैं बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हूं। वैसे तो बीजेपी में तीन चार दिन बाद लखनऊ में शामिल होंगे, लेकिन बीजेपी में मैं अपनी बात अच्छे से रख सकता हूं। अब मैं इस विचारधारा से जुड़कर देश की सेवा करना चाहता हूं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+