अलीगढ़ में मासूम की हत्या पर मायावती ने किया ट्वीट, सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग

लखनऊ, 28 सितंबर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार से मामले की जांच की मांग की है। मायावती ने कहा कि यह घटना अति गंभीर और दुखत है। सरकार इस मामले की जांच कराकर पीड़ित परिवार को जरूर न्याय दे। बता दें, बच्ची का शव एक खेत से बरामद हुआ था। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने डीएम को बुलाने की मांग की, लेकिन पुलिस बच्ची का शव लेकर जाने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों की पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

bsp chief Mayawati demands justice for family of 4 year old girl who found dead in Aligarh

धान के खेत में मिला बच्ची का शव

दरअसल, गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 4 साल की बच्ची रविवार शाम से घर से गायब थी। परिवार वालों ने उसकी आस पड़ोस और अन्य जगह पर तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सोमवार को बच्ची का शव धान के खेत में पड़ा हुआ मिला। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। इस दौरान गांव वालों ने मौके पर डीएम को बुलाने की मांग की। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए।

मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया 27 सितंबर को नगला बिरखु गांव थाना गोंडा में पुलिस को सूचना मिली कि खेत में एक बच्ची का शव मिला है। मौके पर तुरंत थाना पुलिस पहुंची और सीओ और एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और साथ ही अन्य साक्ष्यों को इकठ्ठा किया जा रहा है। इसमें मुकदमा पूर्व में दर्ज है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+