kanpur Raid: पीयूष जैन के घर मिला 'खजाना', BJP बोली- यह है सपाइयों का असली रंग
लखनऊ, 24 दिसंबर: कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को अलमारियों में इतने नोट भरे मिले हैं, जिसे गिनने में टीम को कई घंटे लग गए हैं। पीयूष जैन के घर के बाहर अभी तक नोटों से भरे 6 बक्से रखे हैं। आईटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी निशाने पर आ गई है। बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल ट्वविटर हैंडल से कारोबारी के घर से मिले नोटों की तस्वीरों शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी पर बड़ा प्रहार किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''ईमानदार से बैर नहीं, चोर की खैर नहीं। चोरी करने वाला देश के संसाधनों को लूटता है। अगर कुछ लोग आज भी कर चोरी करते हैं तो वह देश और गरीबों का हक छीनते हैं। अगर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो रही है तो वह सही है।''

बीजेपी ने कहा- यह है सपाइयों का असली रंग
बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल ट्वविटर हैंडल से शुक्रवार को इस संबंध में दो ट्ववीट किए गए। पहले में लिखा, ''यह है सपाइयों का असली रंग। समाजवादी इत्र से 'भ्रष्टाचार की गंध' छिप नहीं पाई अखिलेश जी। करोड़ों-करोड़ों का काला धन आपके झूठे समाजवाद की पोल खोल रहा है। #सपा_मतलब_भ्रष्टाचार... ये नई नहीं, वही सपा है।'' बीजेपी उत्तर प्रदेश ने अगले ट्वीट में लिखा, ''इत्र की विशेषता खुशबू होती है। मगर यदि इत्र सपा वालों के हाथ लग जाये तो वे इसकी महक को भी मार देते हैं। सपा मतलब- यत्र (इत्र), तत्र, सर्वत्र भ्रष्टाचार। #सपा_मतलब_भ्रष्टाचार... ये नई नहीं, वही सपा है।''
24 घंटे से चल रही आईटी विभाग की कार्रवाई
Recommended Video
कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित घर पर डीजीजीआई और इनकम टैक्स ने गुरुवार को छापा मारा था। दौरान घर की अलमारियों में भारी मात्रा में नोटों बरामद हुए। इसके बाद नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी। यह छापेमारी करीब 24 घंटे से चल रही है। पीयूष जैन के घर पर नोटों के बंडल का अंबार लगा हुआ है। पीयूष जैन कन्नौज की इत्र वाली गली में अपना इत्र का कारोबार करते हैं। इनके कन्नौज, कानपुर के साथ मुंबई में भी शोरूम हैं।












Click it and Unblock the Notifications