समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- लिस्ट नई, अपराधी वही!

उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुछ ऐसी भी नाम हैं जिनपर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

लखनऊ, 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुछ ऐसी भी नाम हैं जिनपर आपराधिक मामले चल रहे हैं। भाजपा ने सपा की इस लिस्ट पर जोरदार तंज कसा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट कर कहा- समाजवादी पार्टी की मजबूरी है, गुंडों अपराधियों को प्रत्याशी बनाना जरूरी है...लिस्ट नई, अपराधी वही।

Sambit Patra

Recommended Video

    UP Elections 2022: SP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, यहां देखें पूरी सूची | वनइंडिया हिंदी

    सपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव का नाम भी शामिल है। वहीं, इस लिस्ट में आजम खान और नाहिद हसन का नाम भी शामिल है। आजम खान को रामपुर और कैराना से नाहिद खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, इस लिस्ट में आजम खान के बेटे का नाम भी शामिल है जिन्हें रामपुर स्वार से टिकट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: बिस्कुट वाले का LOVE LETTER हुआ वायरल, लिखा- Dear Marie. Today is a Goodday....

    समाजवादी पार्टी द्वारा लिस्ट जारी करने से पहले संबित पात्रा ने कहा था कि सपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट अभी तक इसलिए जारी नहीं की है क्योंकि मुझे लगता है कि उसने नाहिद हसन जैसे गुंडों को टिकट दिया है और इसलिए वह उम्मीदवारों की लिस्ट को छुपा रही है। संबित पात्रा की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई नाहिद हसन को कैराना से टिकट दिया गया है। पात्रा ने कहा था कि शुक्र है कि याकूब मेमन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है नहीं तो अखिलेश उन्हें भी टिकट दे देते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+