कैराना पार्ट 2- भाजपा जारी करेगी पलायन कर रहे हिंदुओं की दूसरी लिस्ट

लखनऊ। कैराना में जिस तरह से हिंदू परिवारों के पलायन का मामला सामने आया है उसने धीरे-धीर सियासी दंगल में अपनी अहम जगह बना ली है। भाजपा सांसद हुकुम सिंह का दावा है कि कैराना पलायन की दूसरी लिस्ट जल्द जारी करेंगे।हुकुम सिंह ने दावा किया है कि वह कैराना के बाद पलायन करने वालों की दूसरी लिस्ट जारी करेंगे, जिसमें कैराना के आस-पास के गांवों के लोगों का नाम है।

कैराना से निकलेगा भाजपा के लिए 2017 की जीत का मंत्र

BJP MP Hukum Singh to release the second list of migratns after Kairana Exodus

उन्होंने कहा कि हिंदुओं को मजबूर होकर यहां से पलायन करना पड़ रहा है। वहीं सपा के नये दोस्त और आरएलडी अध्यक्ष अजीत सिंह ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना तो दावा कर रही है कि सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से हिंदू भाग रहे हैं।

हुकुम सिंह की लिस्ट पर सवाल उठाते हुए अजीत सिंह ने कहा कि लिस्ट झूठी है, पलायन सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुसलमान भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हुकुम सिंह अपने बेटे को चुनाव जितवाने के लिए ये सारे हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं शिवसेना का दावा है कि मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद में भी बड़ी संख्या में हिंदू पलायन कर रहे हैं। शिवसेना का कहना है कि यहां हिंदुओं की जमीन को मिट्टी के दाम पर बेचा जा रहा है।

पूर्व रॉ अधिकारी का दावा, कैराना मामले में झूठ बोल रही यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर में शिवसेना हिंदुओं के पलायन का जमकर विरोध भी कर रही है और आरोप लगा रही कि कोई भी पार्टी इस मुद्दे पर सामने आकर बोलने को तैयार नहीं है। शिवसेना के पश्चिमी यूपी के प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि वह दादरी कांड में अखलाक के परिवाक के खिलाफ मुकदमें की मांग भी उठायेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+