मुनव्वर राणा बोले- योगी फिर बने CM तो UP छोड़ दूंगा, BJP ने कहा - दूसरा राज्य ढूंढ लेना चाहिए

लखनऊ, 18 जुलाई: मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने पर उत्तर प्रदेश छोड़ने की बात कही थी। अब इस पर भाजपा का बयान सामने आया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहना है कि 2022 में योगी की ही वासपी होगी, ऐसे में मुनव्वर राणा को दूसरा शहर या राज्य ढूंढ लेना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने मुनव्वर राणा पर सियासत में मजहबी रंग घोलने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    Munawwar Rana के UP छोड़ने के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- ढूंढ लें दूसरा राज्य | वनइंडिया हिंदी
    bjp hits back on munawwar rana statement over leaving uttar pradesh

    'योगी आदित्यनाथ फिर से सीएम बने तो राज्य छोड़ दूंगा'

    मुनव्वर राणा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगर योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बने तो वह राज्य छोड़ देंगे। ये भी मान लेंगे की ये राज्य मुसलमानों के रहने लायक नहीं है। इसके साथ ही एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला। मुनव्वर राणा ने कहा कि भाजपा और एआईएमआईएम दोनों ऐसी पार्टियां हैं, जो एक दूसरे के खिलाफ सिर्फ दिखाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, जबकि दोनों सूबे में वोटों का मजहबी आधार पर ध्रुवीकरण करना चाहती हैं। राणा ने ये बात ओवैसी की पार्टी के यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कही। मुनव्वर राणा ने आगे कहा कि ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने से सिर्फ बीजेपी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यूपी के मुस्लिम समुदाय में थोड़ी अक्ल होगी तो वे ओवैसी को कभी वोट नहीं देंगे।

    राणा ने कहा- अलकायदा के नाम पर फर्जी केस बनाए जा रहे हैं

    लखनऊ में अलकायदा के संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी पर मुनव्वर राणा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अलकायदा के नाम पर फर्जी केस बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान तो कायदे में जी नहीं पा रहा है तो अल कायदा क्या जीएगा? खुफिया एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मासूमों को फंसाया जा रहा। घर से कुकर उठाकर बम बोला जा रहा।

    'योगी शादीशुदा होते तो जनसंख्या कानून लाने से पहले सोचते'

    नई जनसंख्या नीति को लेकर मुनव्वर राणा ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी अगर शादीशुदा होते तो वे जनसंख्या कानून लाने से पहले सोचते। उन्होंने कहा बीजेपी का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो। चाहें वो धर्मांतरण कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+