लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन औऱ विधानभवन को उड़ाने की थी ISIS की तैयारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकी संगठन आईएस की बड़ी तैयारी का खुलासा हुआ है। चारबाग रेलवे स्टेशन और विधानभवन को उड़ाने की आईएस की तैयारी की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गये हैं। मोदी पर हमले के लिए ISIS ने बच्चों को बनाया सुसाइट बम, SPG तैनात
लखनऊ के इंदिरानगर से गिरफ्तार अलीम ने पुलिस से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उसने और उसके साथियों ने विधानसभा और चारबाग की रेकी की थी। पूरे इलाके की गतिविधी पर नजर रखने के बाद इसे उड़ाने की तैयारी थी।
यूपी से आईएस के तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

वहीं अलीम के इस कबूलनामे के बाद लखनऊ के अहम इलाकों, मॉल और इमारतों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। आईजी सतीश गणेश कुमार ने आला अधिकारियो के साथ अकस्मात बैठक करके सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और सुरक्षा एजेंसियों से अलर्ट रहने को कहा है। भारत में तेजी से पैर पसार रहा आईएसआईएस, 14 गिरफ्तारी बड़ा सुबूत
गौरतलब है कि शुरआती चरण में हरिद्वार के अर्ध्द कुंभ और इलाहाबाद का माघ मेला आतंकियों के निशाने पर था। लेकिन एक के बाद एक लगातार हुई गिरफ्तारियों के बाद आतंकी इस घटना को अंजाम नहीं दे पाये।
गौरतलब है कि लखनऊ के इंदिरानगर से गिरफ्तार संदिग्ध आईएस समर्थक अलीम के घर के पास लोगों जमकर हंगामा किया और उसके पिता की दुकान को तोड़ दिया है। हकीकत सामने आने के बाद आस-पास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है लोगों ने उसके घर के पास जमकर तोड़फोड़ की है।













Click it and Unblock the Notifications