हम गरीब है इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं: आजम खान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री आज़म ख़ान अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सूर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ताजा विवादित बयान बच्चों के जन्म को लेकर दिया है। आजम खान ने बढ़ती आबादी को लेकर अजीबों-गरीब तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि हम गरीब लोग हैं इसलिए बच्चे ज्यादा पैदा करते हैं।

azam khan

आजम खान ने अपने बयान पर तर्क देते हुए कहा कि हम गरीब है इसलिए कोई काम नहीं है, बीबी क्लब नहीं जा सकती, यारों की महफिल में नहीं जा सकती, उसकी दोस्तें नहीं होती। वो बीबी होती है और शौहर होता है इसलिए खानदान भी बड़ा होता है।

आजम इतने पर ही नहीं रुकें। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बादशाह के लिए क्या कहें जिसके कपडे तक बिक गए। बादशाह के कपडे भूमाफिया ले गया जिसकी नजरें किसानों की जमीन पर हैं।

आजम खान ने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि मीडिया धंधेबाज है और धंधा चलाने को ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। मीडिया न देश की इज्जत करता है और न रिश्तों की। आजम खान के इस विवादित बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। उनकी आलोचनाएं शुरु हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+