यूपी पुलिस का 'ऑपरेशन भैंस' कामयाब, डेढ़ साल बाद पक़डा गया आजम खान की भैसों का चोर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। पत्रकारों की हत्याओं से यूपी खौफ में है, लेकिन उत्तर प्रदेश की कर्मठ पुलिस को देखिए डेढ़ साल की अथर मेहनत के बाद उन्होंने आखिरकार हाई प्रोफाइल भैंस चोरी का केस सुलझा ही लिया। जी हां हम बात कर रहे हैं डेढ़ साल पहले चोरी हुई कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खान की भैसों के बारे में ।

यूपी पुलिस ने डेढ़ साल बाद यूपी पुलिस ने मुरादाबाद से इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया। उनपर बेहद चर्चित और हाई प्रोफोईल चोरी का इल्जाम था। पुलिस के मुताबिक इन्हीं तीनों ने आजम खान की भैसें चुराई थी।आपको बता देंकि इससे पहले भी पुलिस इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी कर चुकी है। भैंस चोरी का मामला इतना हाईप्रोफाइल हो गया था कि चोरी को लेकर जिलाधिकारी ने इनाम भी घोषित कर दिया था। उन्होंने एलान किया था कि बदमाशों को पकड़वाने वाले को इनाम भी दिया जाएगा।
यहा है मामला
दरअसल यूपी के रामपुर के पसियापुरा गांव में आजम खान का एक रिसॉर्ट है। जिसके पीछे भैसों का एक तबेला है। यहीं से पिछले साल फरवरी में 7 भैंसें गायब हो गईं थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खोजने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और ताबड़तोड़ छापेमारी कर जल्द ही भैंसों को बरामद कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications