Azam Khan के सरकारी बंगला में रहेंगे BJP विधायक आकाश सक्सेना, हुआ अलॉट

राज्य संपत्ति विभाग ने बीजेपी नव निर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना को आजम खान का सरकारी बंगाला 34बी अलॉट किया है।

Azam Khan

Recommended Video

    Rampur सीट से जीतने के बाद MLA Akash Saxena को मिला Azam Khan का आवास | वनइंडिया हिंदी | *News

    Lucknow News: आजम खान (Azam Khan) की विधानसभा सदस्यता खत्म होने के बाद रामपुर (rampur) सदर सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आकाश सक्सेना विजयी घोषित हुए। उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 33,702 मतों से हराया था। तो वहीं, अब रामपुर सदर सीट से नवनिर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना को आजम खान का सरकारी आवास भी अलॉट हो गया है।

    बता दें, लखनऊ के इसी सरकारी आवास से आजम खान की करीब चार दशकों तक सियासत चला करती थी, जो अब उन्हें खाली करना पड़ेगा। दरअसल, राज्य संपत्ति विभाग ने बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना को दारुलशफा का वही सरकारी आवास आवंटित किया गया है जो आजम खान के पास था। हाल ही में आजम खान जेल से छुटने के बाद इसी आवास में रुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 दिसंबर को राज्य संपत्ति विभाग ने 34बी को बीजेपी के नव निर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना को अलॉट किया है।

    गौरतलब है कि पिछले 40 दशकों से दारुलशफा स्थित सरकारी आवास 34बी या तो आजम खान के पास या उनके करीबियों के पास ही रहा। लेकिन रामपुर का किला ढहने के साथ ही आजम की सियासी सफर का गवाह रहा यह बंगला भी अब उनसे छीन गया। बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि नियम के मुताबिक उन्हें सरकारी आवास मिला है। उन्हें बताया गया है कि वही बंगला है जो कभी आज़म खान के नाम हुआ करता था।

    उन्होंने कहा कि इस आवास के बारे में बहुत सुना है, लेकिन अभी तक देखा नहीं है। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार 26 दिसंबर को रामपुर से नवनिर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलाई थी। शपथ लेने के बाद आकाश सक्सेना ने कहा कि अब रामपुर की जनता पर कोई भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+